
IAS Officers Transfer In Uttar Pradesh
UP IAS Transfer: यूपी में 5 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। कानपुर नगर और फिरोजबाद के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बदले गए हैं। आईएएस सुधीर कुमार को नगर आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है। वो अभी तक सीडीओ कानपुर नगर थे।
आईएएस दीक्षा जैन को सीडीओ कानपुर नगर बनाया गया है। अभी तक वह सीडीओ फिरोजबाद थीं। आईएएस शत्रुघ्न बैश्य सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण कानपुर नगर को सीडीओ फिरोजाबाद बनाया गया है। आईएएस प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा अथारिटी की एसीईओ नियुक्त किया गया है।
इसी तरह आईएएस शिव प्रसाद को प्रबन्ध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बनाया गया है वह अभी तक विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के पद पर कार्यरत थे।
Updated on:
24 Jul 2024 02:30 pm
Published on:
24 Jul 2024 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
