3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी इन्वेस्टर्स समिटि: उद्योगपतियों को लखनऊ घुमाएगी सरकार

लखनऊ में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में सरकार अतिथियों को अलग से शहर घुमाएगी।

2 min read
Google source verification
investors summit

लखनऊ. व्यापार के क्षेत्र में उन्नति के लिए और इसे बढ़ावा देने के लिए आगामी 21-22 फरवरी को यूपी सरकार इन्वेस्टर्स समिटि करने जा रही है। इसके लिए लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिटि को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। सरकार की योजना है कि समिटि के बाद यूपी आने वाले बिजनेसमैन को लखनऊ भी घुमाया जाए।

इन्वेस्टर्स समिटि के लिए राज्य सरकार ने एक लाख करोड़ रूपए का बजट तैयार किया है। इन्वेस्टर्स समिटि के जरिये प्रदेश में एक लाख करोड़ रूपए के निवेश की योजना बनायी है। वहीं पर्यटन विभाग ने इन्वेस्टर्स समिटि में 5000 करोड़ का निवेश होने का लक्ष्य तय किया है।

अतिथियों को घुमाया जाएगा लखनऊ

इन्वेस्टर्स समिटि 21-22 फरवरी को होगी। इस समिटि के बाद जो समय बचेगा, उसमेंं अतिथियों को लखनऊ घुमाया जाएगा। इसके लिए सरकार अलग से दिन तय करेगी। उन्हें यहां की कल्चर और अन्य चीजों से रू-ब-रू कराया जाएगा। इन्वेस्टर्स समिटि गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। इसके लिए लखनऊ को ब्रांडिंग थीम पर सजाया जाएगा।

अतिथियों की सुरक्षा की व्यावस्था

सरकार समिटि में आने वाले अतिथियों के रहने, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था का पर्याप्त ध्यान रखेगी। इस संबंध में अधिकारियेां को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

इन पर रहेगा विशेष ध्यान

समिटि में बुंदेलखंड में हाईवे और एक्सप्रेस वे को जोडऩे की योजना पर चर्चा होगी। सरकार इस क्षेत्र को दिल्ली, लखनऊ और आगरा से जोडऩे के लिए एक्सप्रेस वे बनाएगी।

कृषि और स्वास्थ्य पर भी दिया जाएगा ध्यान

राज्य में 19 कृषि विझान केंद्र बनाए जाएंगे। किसानों की ऐसी फसलें उगाने में मदद मिल सके, जिससे उनकी दोगुनी आमदनी हो।

पर्यटन के क्षेत्र में भी तैयारी

प्रदेश में पर्यटन का विकास किया जाएगा। जो हेरिटेज बंद होने की कगार पर हैं, उन पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन निगम अपने 20 से ज्यादा टूरिस्ट बंगलों को 30 साल के लीज पर देगा। सिर्फ यही नहीं बल्कि प्रदेश में स्थित राजघरानों के हेरिटेज को होटल, रिसोर्ट में तब्दील किया जाएगा। कुछ इसी तरह की अन्य योजनाएं बनायी गयी हैं ताकि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। इन सभी बातों पर इंवेस्टर समिटि पर चर्चा होगी।