
लखनऊ. Vaccination: कोविड से बचाव की ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट की शानदार रणनीति के लिए सराहे जा रहे उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण और टेस्टिंग में एक और कीर्तिमान बनाया है। यूपी देश का पहला राज्य है, जहां एक हफ्ते में एक करोड़ से अधिक कोविड के टीके लगाये गये हैं। अब यूपी देश का एकमात्र राज्य है, जहां अब तक 21 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। यूपी में सैम्पल की जांच भी 9 करोड़ 42 लाख के पार हो गई है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो बीते 30 दिसंबर को यूपी में 20 करोड़ डोज पूरे होने का कीर्तिमान बना था। इसके महज एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ डोज और लगाए गए हैं। देशभर में यूपी 22 करोड़ डोज लगाकर पहले पायदान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर 13.81 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र है। जबकि पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
15 से 18 आयु वर्ग के लोगों को लगे 12.16 लाख टीके
उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की ताजा स्थिति के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14 करोड़ 74 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। खबर लिखे जाने तक इसमें से 13.25 करोड़ से अधिक (89 फीसदी) लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है। जबकि 7 करोड़ 74 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। वहीं 15-18 आयु वर्ग के 1.40 करोड़ में से 12.16 लाख ने बुधवार तक टीका-कवर प्राप्त कर लिया था। किशोरों के टीकाकरण के लिए स्कूल-कॉलेजों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
यूपी में तेजी बढ़ रहे हैं कोविड के केस
प्रदेश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि अन्य राज्यों की अपेक्षा यहां न केवल बेहद कम केस कम मिल रहे हैं, बल्कि रिकवरी दर भी बेहतर है। यूपी में पिछले 24 घंटे में हुई 2 लाख 19 हजार 256 सैम्पल की टेस्टिंग में गौतमबुद्धनगर में 721, लखनऊ में 577, मेरठ में 411, गाजियाबाद में 607 केस, वाराणसी में 224, आगरा में 169 मुरादाबाद में 157 और प्रयागराज में 104 सहित कुल 4228 नए केस भी मिले।
यूपी में कोविड से रिकवरी रेट 98 फीसदी
इसी अवधि में 21 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 12,327 है। अब तक 16 लाख 88 हजार 224 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में यूपी की रिकवरी दर 98 फीसदी है।
यूपी में इस तरह बनता गया टीकाकरण का रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण का रिकॉर्ड प्रति करोड़ किस से तरह से तिथिवार बनता गया, वह हम आपको बता रहे हैं।
6 जून 2021 तक 2 करोड डोज
26 जून 2021 तक 3 करोड़ डोज
17 जुलाई 2021 तक 4 करोड़ डोज
3 अगस्त 2021 तक 5 करोड़ डोज
17 अगस्त 2021 तक 6 करोड़
29 अगस्त 2021 तक 7 करोड़
7 सितंबर 2021 तक 8 करोड़ डोज
15 सितंबर 2021 तक 9 करोड़ डोज
25 सितंबर 2021 तक 10 करोड़ डोज
4 अक्टूबर 2021 तक 11 करोड़ डोज
18 अक्टूबर 2021 तक 12 करोड़ डोज
29 अक्टूबर 2021 तक 13 करोड़ डोज
14 नवंबर 2021 तक 14 करोड़ डोज
22 नवंबर 2021 तक 15 करोड़ डोज
29 नवंबर 2021 तक 16 करोड़ डोज
7 दिसंबर 2021 तक 17 करोड़ डोज
14 दिसंबर 2021 तक 18 करोड़ डोज
22 दिसंबर 2021 तक 19 करोड़ डोज
30 दिसंबर 2021 तक 20 करोड़ डोज
7 जनवरी 2022 तक 21 करोड़ से अधिक डोज
सबसे अधिक कोविड टीका लगाने वाले राज्य
उत्तर प्रदेश- 20 करोड़ टीका
महाराष्ट्र- 13.81 करोड़ टीका
पश्चिम बंगाल- 10.88 करोड़ टीका
मध्य प्रदेश- 10.51 करोड़ टीका
बिहार - 10.30 करोड़ टीका
Published on:
07 Jan 2022 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
