31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Lok sabha election result live update : मतगणना जारी – जानिए यूपी में कौन कितने वोट से आगे

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के परिणामों के लिए मतगणना जारी है।  

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

May 23, 2019

loksabha election 2019

यूपी में 80 लोकसभा सीटों के परिणामों की सुबह 7 बजे से होगी मतगणना, देखें लाइव अपडेट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के परिणामों के लिए मतगणना जारी है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों के परिणामों की मतगणना के लिए प्रदेश में 77 केन्द्र बनाए गए हैं। इसका साथ ही सभी केन्द्रों पर मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। लोकसभा चुनाव के परिणामों की मतगणना का पहला राउंड सुबह 8 बजे शुरू हुआ

लोकसभा चुनाव के परिणामों की मतगणना राउंड वार की जा जा रही है। पत्येक राउंड के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी कि भाजपा, कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को कितने वोट से आगे चल रही है।

जानिए यूपी में कौन कितनी सीट पर आगे

भाजपा - 54

सपा-बसपा गठबंधन - 25

कांग्रेस - 1

अन्य - 1

उत्तर प्रदेश में 54 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन 25 पर आगे चल रहा है, और कांग्रेस 1 सीटों आगे है। लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिहं आगे चल रहे हैं। साथ ही सर्वर फेल होने पर मतगणना बाधित हो रही है। अमेठी में राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी 2500 मतों के आगे चल रहीं हैं। रायबरेली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी 5388 मतों से आगे चल रही हैं।

जालौन सीट से भाजपा के भानु प्रताप सिंह वर्मा 3379 वोट से आगे, हमीरपुर से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 10952 वोट से आगे और बांदा सीट से भाजपा के आर के सिंह पटेल 17399 वोट से आगे है।