
UP Lok Sabha Samajwadi Party Candidate List
UP Lok Sabha Samajwadi Party Candidate List: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही सभी राजनीतिक दल जोर- शोर से प्रचार में जुटे हैं। पूरे देश की नजर की 80 लोकसभा सीटों वाली उत्तर प्रदेश पर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने- अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रहे हैं। सपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की 8 सूची जारी की है, जिसमें 46 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का एलान हुआ है।
डिंपल यादव एक बार फिर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा बदायूं से शिवपाल सिंह यादव और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव चुनावी मैदान में हैं। आइए देखते हैं कि सपा ने किस उम्मीदवार को कहां से टिकट दिया है?
इन सीटों पर सपा के उम्मीदवार घोषित
1. फिरोजाबाद - अक्षय यादव
2. एटा- देवेश शाक्य
3. बदायूं - शिवपाल सिंह यादव
4. खीरी - उत्कर्ष वर्मा
5. धौरहरा- आनंद भदौरिया
6. उन्नाव - अनु टंडन
7. फर्रुखाबाद - नवल किशोर शाक्य
8. अकबरपुर- राजा रामपाल
9. बांदा- शिव शंकर सिंह पटेल
10. फैजाबाद - अवधेश प्रसाद
11. आंबेडकर नगर - लालजी वर्मा
12. बस्ती - राम प्रसाद चौधरी
13. गोरखपुर - काजल निषाद
14. गाजीपुर अफजाल अंसारी
15. मुजफ्फरनगर- हरेंद्र मलिक
16. आंवला- नीरज मौर्य
17. शाहजहांपुर (सुरक्षित)- राजेश कश्यप
18. हरदोई (सुरक्षित)- ऊषा वर्मा
19. मोहनलालगंज (सुरक्षित)- आर के चौधरी
20. प्रतापगढ़- एसपी सिंह पटेल
21. बहराइच (सुरक्षित)- रमेश गौतम
22. गोंडा- श्रेया वर्मा
23. चंदौली- वीरेंद्र सिंह
24. मिश्रिख (सुरक्षित)- मनोज कुमार राजवंशी
25. कैराना- इकरा हसन
26. बरेली - प्रवीण सिंह ऐर
27. हमीरपुर- अजेंद्र सिंह राजपूत
28. बिजनौर - दीपक सैनी
29. नगीना- मनोज कुमार
30. अलीगढ़- बिजेन्द्र सिंह
31. मुरादाबाद- रुचि वीरा
32. रामपुर - मोहिब्बुल्लाह नदवी
33. मेरठ- सुनीता वर्मा
34. आगरा से सपा ने सुरेश चंद कदम
35. हाथरस- जसवीर बाल्मीक
36. लालगंज- दरोगा सरोज
37. गौतमबुद्ध नगर - डॉ. महेंद्र नागर
38. सुल्तानपुर- भीम निषाद
39. इटावा- जितेंद्र दोहरे
40. जालौन - नारायण दास अहिरवार
41. संभल- जियाउलरहमान वर्क
42. बागपत- मनोज चौधरी
43. पीलीभीत- भगत सरन गंगवार
44. घोसी- राजीव राय
45. मिर्जापुर- राजेंद्र सिंह बिंद
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले NDA और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन का अधिकतर सीटों पर सीधा मुकाबला होने की संभावना है, हालांकि बीएसपी के उम्मीदवार के मैदान में आ जाने के कारण कई जगहों पर मुकाबला त्रिकोणीय भी हो गया है। समाजवादी पार्टी अब तक 46 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। 14 सीटों पर प्रत्याशियों की नाम की घोषणा होना बाकी है। इंडिया गठबंधन के तहत यूपी में सपा 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस 17 और TMC 1 सीट पर चुनावी मैदान में है।
Updated on:
05 Apr 2024 02:52 pm
Published on:
05 Apr 2024 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
