
,
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन-शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित मामलों की त्वरित सुनवाई करेगी। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। इस स्पेशल शिविर को 21 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। जिसकी जानकारी जिला कार्यलय से किसी भी दिन की जा सकती है।
यूपी के पुलिस और घरेलू विवादों का होगा निपटारा
इस शिविर में महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं त्वरित न्याय, यूपी पुलिस से जुड़े न्याय, और घरेलू विवादों से जुड़े मामलों को देखकर निपटाने का काम होगा।
प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों में होगी सुनवाई
प्रदेश के विभिन्न जनपदों मिर्जापुर, इटावा, बस्ती, शाहजाहांपुर, बलिया, शामली, कासगंज, हापुड़, ललितपुर, चित्रकूट, कानपुर नगर, प्रयागराज, फतेहपुर, जौनपुर, श्रावस्ती, बुलन्दशहर, कुशीनगर, रामपुर, सुल्तानपुर, बहराइच, पीलीभीत, मऊ, फर्रूखाबाद में 21 अक्टूबर को इस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
21 अक्टूबर को मिशन-शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन कराया जायेगा। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलाये जाने, योजनाओं से सम्बन्धित साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा।
उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पंेशन वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाने जाने, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ, योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किया जायेगा।
Published on:
19 Oct 2021 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
