
योगी आदित्यनाथ ने दोनों जीते प्रत्याशियों को बधाई दी है।
UP MLC Election Result: सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के पदमसेन चौधरी को 279 वोट मिले। उनके सामने लड़ रहे सपा के रामकरन को उम्मीदवार को 115 वोट मिले। दूसरी सीट पर भाजपा के मानवेंद्र सिंह को 280 और सपा के रामजतन को 116 वोट मिले। दोनों सीटों पर भाजपा ने बड़े एंतर से जीत हासिल कर ली है।
उपचुनाव में सपा के तीन विधायकों के वोट नहीं पड़े। सपा के 2 विधायक जेल में होने और मनोज पारस बीमार होने की वजह से वोट डालने नहीं पहुंचे। बीजेपी को अपने और सहयोगियों के अलावा राजा भईया और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी का भी समर्थन मिला। सपा को सहयोगी आरएलडी का समर्थन मिला।
सपा और भाजपा के उम्मीदवारों में हुआ मुकाबला
विधान परिषद की 2 सीटों पर सपा ने रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल को मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी को उम्मीदवार बनाया। एमएलसी बनवारी लाल के निधन और एमएलसी लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के इस्तीफा की वजह से एमएलसी की ये 2 सीटें खाली हुई थीं।
यह भी पढ़ें: पहलवानों को घसीटे जाने पर मायावती और अखिलेश का बड़ा बयान, अगले साल बदला लेने का ऐलान
Updated on:
29 May 2023 07:17 pm
Published on:
29 May 2023 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
