
UP MLC Election Result
UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली हुई 13 सीटों पर चुनाव हुआ। विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव के लिए एनडीए (NDA) के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिसमें से 7 प्रत्याशी बीजेपी (BJP) के थे। वहीं, सपा (Samajwadi Party) 3 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारी थी। यूपी विधान परिषद (Uttar Pradesh Legislative Council) के नतीजे आ गए हैं। सभी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। निर्विरोध घोषित हुए प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा बीजेपी हैं। इसके बाद सपा (Samajwadi Party), आरएलडी (RLD), सुभासपा (SBSP) और अपना दल (एस) (Apna Dal (S)) के हैं।
यूपी विधान परिषद चुनावों में बीजेपी के सात प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। बीजेपी से विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इसके साथ ही अपना दल (एस) से आशीष पटेल, सुभासपा से विच्छेलाल राजभर और रालोद से योगेश चौधरी निर्विरोध चुने गए हैं।
इसके अलावा सपा से 3 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सपा के प्रत्याशी गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरण पाल कश्यप भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
Updated on:
14 Mar 2024 04:48 pm
Published on:
14 Mar 2024 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
