
MLC Election Result: बीजेपी दोनों सीटें आसानी से जीतने में कामयाब रही है।
MLC Election Result: सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। उपचुनाव में कुल 396 विधायकों ने वोट डाले। इसमें एक वोट अवैध घोषित किया गया। भाजपा के मानवेंद्र सिंह को 280 और पद्मसेन चौधरी को 279 वोट मिले। सपा के रामकरण निर्मल को 116 और रामजतन राजभर को 115 वोट मिले, एक वोट अवैध माना गया। सपा उम्मीदवार को जो 116वां वोट मिला है , वो भाजपा खेमे का है।
7 विधायकों ने नहीं डाला वोट
उपचुपनाव में भाजपा को उसके सहयोगियों के अलावा ओम प्रकाश राजभर की सुभाषपा और राजा भैया ने भी समर्थन किया। वहीं सपा के साथ रालोद खड़ी रही। कांग्रेस और बसपा ने मतदान से दूरी बनाई। इन दोनों दलों के अलावा सपा के तीन और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने और बीमार होने की वजह से मतदान नहीं कर सका।
भाजपा खेमे के एक विधायक ने दिया सपा को वोट
सपा के कुल 109 और आरएलडी के 9 विधायक हैं। यानी दोनों के 118 विधायक हैं। इनमें से तीन विधायक रमाकांत यादव, इरफान सोलंकी और मनोज पारस वोट नहीं डाल सके। ऐसे में सपा और आरएलडी के पास 115 वोट बचे। जबकि वोट उसे 116 मिले हैं। ऐसे में साफ है कि उसे एक वोट भाजपा खेमे से मिला है। सुभासपा के अब्बास अंसारी को सपा का करीबी माना जाता है लेकिन वो वोट डालने ही नहीं पहुंचे। ऐसे में सवाल ये है कि कौन एक विधायक है जो अंदरुनी तौर पर सपा के साथ खड़ा है।
जिसने भी हमें वोट दिया, उसका धन्यवाद: सपा
मतदान के बाद सपा नेता मनोज पांडेय ने कहा कि नतीजा कुछ भी हो लेकिन हम इसे इस आधार पर अपनी जीत मान रहे हैं कि हमें बीजेपी के पक्ष से भी एक वोट मिला है। पांडेय ने कहा कि जिस भी विधायक ने अपनी आत्मा की आवाज पर हमें वोट दिया उसका धन्यवाद करते हैं।
Updated on:
30 May 2023 04:57 pm
Published on:
30 May 2023 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
