
2 जून को 70 किमी की रफ़्तार से चलेगी तूफानी आंधी
मौसम वैैज्ञानिक ने बताया कि महाराष्ट्र में दस जून को मॉनसून का आगमन होने का समय है। यूपी के कुछ शहरों में 15 जून को मानसून की बारिश हो सकती है। अन्य शहरों में 20 से 25 जून के बीच मॉनसून की बारिश होगी। शनिवार यानी आज भी सुबह आसमान साफ है, लेकिन मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी और कई जगह बारिश की संभावना जतायी है।
लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जतायी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण राजधानी लखनऊ का पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के करीब है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगरा में न्यनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, कानपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री बरेली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, मेरठ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री,
नोएडा में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री,गा जियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
03 Jun 2023 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
