
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी
यूपी में नगर निकाय चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। सरकार और पार्टियां दोनों तैयारियों में जुटी है। विपक्ष जहां अभी रणनीति बना रहा है वहीं भाजपा अपने मोहरे चुनावी मैदान में बैठा रहा है। इसी के तहत भाजपा संगठन ने पार्टी ने सभी 17 नगर निगमों के लिए चुनाव प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव संयोजक का ऐलान कर दिया। भाजपा नगर निकाय चुनाव को बेहद संजीदगी के साथ ले रही है। इसलिए इसकी जिम्मेदारी मंत्रियों के साथ-साथ विधायकों, राज्यसभा सांसद, एमएलसी और प्रदेश महामंत्री को भी नगर निकाय चुनाव में प्रभारी या सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के टारगेट में नगर निकाय की भी सभी सीटों पर भगवा फहराने का है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले लोस चुनाव 2024 में इसका काफी असर रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का ऐलान
नगर निगमों में सफलतापूर्वक चुनाव कराने की जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कई इन नामों पर मुहर लगाई है। इसमें प्रभारी और सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दूसरे जिलों से संबंध रखने वाले नेता संभालेंगे, जबकि संयोजन का दायित्व स्थानीय नेता को दिया गया है।
चुनाव प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव संयोजक की सूची
पश्चिम क्षेत्र
नगर निगम, चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, चुनाव संयोजक
गाजियाबाद - पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह - विधायक राजीव गुम्बर - प्रदेश सह-संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ संजय कश्यप
मेरठ - प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह - राज्यमंत्री केपी मलिक - पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग
सहारनपुर - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण - विधायक अमित अग्रवाल - महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई
मुरादाबाद - विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल - राज्यमंत्री जयवंत सैनी- महानगर मंत्री शम्मी भटनागर
बृज क्षेत्र
मथुरा-वृंदावन- पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री- विधायक महेश गुप्ता- बाल आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा
आगरा- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक- प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी- विधायक डा. जीएस धर्मेश
फिरोजाबाद- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह- एमएलसी गोपाल अंजान- पूर्व विधानसभा संयोजक सत्यवीर गुप्ता
अलीगढ़- कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह- विधायक राजेश चौधरी- जिला प्रभारी सुनील पांडेय
शाहजहांपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल- विधायक हरीश शाक्य- एमएलसी सुधीर गुप्ता
बरेली- कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी- प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई- महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना
कानपुर क्षेत्र
कानपुर- कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह- पूर्व विधायक सुरेश तिवारी- पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्माट
झांसी- कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य- पूर्व मंत्री डा. सतीशचंद द्विवेदी- पूर्व जिलाध्यक्ष अरिदमन सिंह गुर्जर
अवध क्षेत्र
लखनऊ- कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना- पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा- महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव
अयोध्या- कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही- प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रांशुदत्त द्विवेदी- क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव
काशी क्षेत्र
प्रयागराज- कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता
वाराणसी- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव- जिला महामंत्री जगदीश त्रिपाठी
गोरखपुर क्षेत्र
गोरखपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण सक्सेना- राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद- प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चिरंजीव चौरसिया।
Published on:
01 Oct 2022 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
