15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News Bulletin: 1 जुलाई की 25 बड़ी खबरें, बहराइच में 17.51 लाख रुपए का घोटाला

UP News Bulletin: 1 जुलाई की 25 जरूरी खबरें। इस बुलेटिन में हम पॉजिटिव खबरें, पॉलिटिक्स, क्राइम, नौकरी, मौसम और बड़ी खबरों के बारे में बात करेंगे।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Jul 01, 2023

UP News Bulletin 25 news of July 1 Rs 17.51 lakh scam in Bahraich

शुरुआत करते हैं पॉजिटिव खबरों से।

CM योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने माफिया अतीक के कब्जे से छुड़वाई जमीनों पर बने फ्लैट की चाबी 76 गरीबों को सौंपी।

यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस। 8 IAS-PCS अफसरों के हुए ट्रांसफर

PM नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को गोरखपुर आएंगे। वो यहां गीता प्रेस संस्था के 100 वें साल के समारोह में शामिल होंगे।

बकरीद पर जहां जानवरों की कुर्बानी होती है। वहीं बागपत के पशु प्रेमी जैन समाज ने बकरीद के दिन 250 बकरों को कुर्बान होने से बचाया और उन्हें जीवनदान दिया है।

केंद्र सरकार ने बरेली के अन्नपूर्णा मॉडल को पूरे देश में लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा स्टोर में शिफ्ट किया जाएगा।

अब बात करते हैं यूपी की बड़ी खबरों की

वाराणसी में शासन ने सर्व सेवा संघ को तोड़ने का आदेश दिया था। इस पर कई दलों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। .

यूपी SIT ने बहराइच के महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में 17 करोड़ 51 लाख रुपए के घोटाले में मुकदमा दर्ज किया है। इस जांच में 40 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

बांदा में रोड किनारे खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो के अंदर फसे लोगों को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया।

देश के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू हो गया है। अब इसी सिलसिले में हाथरस के भी कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।

CRPF में कांस्टेबल के पद पर तैनात गाजीपुर के अजय साहू का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार बढ़ रहा है। ये वहां के लोगों और नाविकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

हिसार में प्रवासी मजदूरों के कैंटर को ट्राले ने टक्कर मार दी। इससे कैंटर पलट गया और इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मजदुर यूपी से ताल्लुक रखते हैं।

मानसून के बीच यूपी भारी उमस की चपेट में है। अस्पतालों में डायरिया, डिहाइड्रेशन के अलावा फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

फतेहाबाद विधानसभा से BJP विधायक छोटेलाल वर्मा के बेटे पर मुकदमा दर्ज हुआ है। विधायक के बेटे पर पहला मुकदमा वापस लेने के लिए पत्नी का पीछा करने और डराने धमकाने के साथ जान से मारने का आरोप है।

अब यूपी की पॉलि‌टिक्स

मायावती ने 2024 चुनावों को ध्यान में रखते हुए PM मोदी पर निशाना साधा। साथ ही, हाल ही में दिए एक बयान का हवाला देते हुए मुस्लिमों के लिए रिजर्वेशन की मांग को भी दोहराया है।

बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक कहानी सुनाई जिसमें उन्होंने खुद को शेर का बच्चा और क्षेत्र के दूसरे नेताओं को चूहों का बच्चा बताया।

वाराणसी में बारिश से कालोनी और सड़कों पर जलभराव हो गया। इस पर अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि काशी को क्योटो बनाने चले थे लेकिन वेनिस बना दिया।

अब खबरें यूपी में होने वाले अपराधों की दुनिया से

मुजफ्फरनगर में शादी में आए पति-पत्नी ने विवाद के बाद एक दूसरे को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग में रिश्तेदारी के पड़ोसी भी घायल हुए।

अब थोड़ी स्पोर्ट्स की भी बात हो जाए

फुटबाल लीग टूर्नामेंट में UP पहली फुटबॉल टीम उतारने की तैयारी में है। इसके लिए फ़ुटबाल क्लब 'इंटर काशी' की लॉन्चिंग की गई। स्पेन के मशहूर खिलाड़ी कार्लोस इसके कोच होंगे।

आईपीएल क्रिकेटर राहुल तेवतिया आगरा पहुंचे। वहां उन्होंने कैलाश मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की।

नौकरी कहां मिलेगी… ये भी चर्चा कर लेते हैं…

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर नौकरियों की जानकारी के साथ आए हैं । UPSSSC में एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकली है। चुने गए कैंडिडेट को हर महीने 9 हजार 300 से लेकर 34 हजार 500 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

AIIMS में नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 358 पदों पर वैकेंसी है। इसमें 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्ट होने पर 5 हजार से लेकर 1 लाख 5 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।

भारतीय सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशन में टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। सेलेक्शन होने पर 2 लाख 50 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।

अब बारी है ये तो वायरल है बॉस सेगमेंट की…

उन्नाव में दारोगा के घर में दो नाबालिग बच्चों और एक महिला संग लाखों रुपये की नोटों की गड्डियों के साथ फोटो वायरल हो रही हैं। नोटों की गड्डियां करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

चलते-चलते मौसम की बात

यूपी में अभी 48 घंटे तक तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

1 जुलाई के मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में इतना ही। मिलते हैं कल मॉर्निंग चाय के साथ।