27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News: स्मार्टफोन खरीदने पर बीयर मुफ्त, आखिर क्या है माजरा

UP News: दुकानदार पर स्मार्टफोन की खरीद पर बीयर के दो डिब्बे मुफ्त देने के ऑफर की घोषणा की। दुकानदार का ऑफर सुनते ही उसकी दुकान पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sakshi Singh

•

Updated: 7 Mar 2023, 1:06 PM IST

bear.jpg

उत्तर प्रदेश के एक दुकानदार ने स्मार्टफोन की बिक्री के लिए एक नया तरकीब निकाला है। दुकानदार के ऑफर से पुलिस भी परेशान हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस को आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई तक करनी पड़ी।

पुलिस ने कहा कि एक दुकानदार को सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। दुकानदार पर स्मार्टफोन की खरीद पर बीयर के दो डिब्बे मुफ्त देने के ऑफर की घोषणा की। दुकानदार का ऑफर सुनते ही उसकी दुकान पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की दुकान को सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः उमेश पाल की हत्या का षडयंत्र भाजपा के मंत्री और नेताओं ने रचा हैः सपा


3 से 7 मार्च तक का ऑफर
कोतवाली थाने के थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि चौरी रोड पर मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले राजेश मौर्य ने पोस्टर, पैम्फलेट और घोषणाओं के माध्यम से प्रचारित किया कि वह अपने मोबाइल फोन से एंड्रॉइड स्मार्टफोन खरीदने वाले को दो केन बीयर मुफ्त देगा। इस ऑफर में कहा गया था कि 3 से 7 मार्च के बीच खरीदारी करें।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने दुकान पर जमा भीड़ को तितर-बितर कर दिया और मौर्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है।