
यूपी नगर निकाय चुनाव में मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों के नामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का मंथन पूरा हो गया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द बीजेपी (BJP) अपनी सूची जारी कर सकती है। बीजेपी के मेयर प्रत्याशियों की सूची को लेकर कुछ सीटों पर पेंच फंस गया है।
लखनऊ में ये 3 नाम आगे, आज रात जारी हो सकती है लिस्ट
आज रात मेयर प्रत्याशियों की सूची घोषित होने की संभावना है।लखनऊ मेयर पद के लिए 3 प्रबल दावेदारों के नाम चर्चा में है। अपर्णा यादव,संयुक्ता भाटिया,अलका पारीक की दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही है। अटल के निजी सचिव शिवकुमार की बहू हैं अलका पारीक।
सूत्रों की माने तो मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष के नाम पर चर्चा करते वक्त जातीय समीकरण का भी खास ध्यान रखा गया है। शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक से पहले भाजपा मुख्यालय पर दिनभर मंथन चलता रहा। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्षों से पूछा गया कि कौन कितना पुराना कार्यकर्ता है, उसका क्षेत्र में कितना प्रभाव है?
उसका अपने क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों से संपर्क और संवाद कितना है? इसके बाद में फाइनल सूची तैयार की गई जिसे कोर कमेटी की बैठक में लाया गया।
Published on:
15 Apr 2023 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
