23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav 2023 Results: यूपी के सभी मेयर पद पर BJP का कब्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई

UP Nikay Chunav 2023 Vote Counting Live: यूपी निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में 4 मई और 11 मई को मतदान हुआ था, बीजेपी ने इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। आइए आपको निकाय चुनाव रिजल्ट की पल-पल की अपडेट देते हैं...

6 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

May 13, 2023

UP Nikay Chunav 2023 Vote Counting Live know latest updates

यूपी निकाय चुनाव में जीत के बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

UP Nikay Chunav 2023 Vote Counting Live: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस बार के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। प्रदेश में पहली बार मेयर की सभी 17 सीटों पर भगवा लहराया है। इस जीत के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। बीजेपी की इस जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- "निकाय चुनावों में इस शानदार विजय के लिए यूपी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई. यह सफलता सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास को लेकर जन-जन के समर्थन को अभिव्यक्त करती है।"

सहारनपुर नगर निगम: मेयर पद पर भाजपा को मिली जीत

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
डॉ. अजय कुमारबीजेपीविजेता
नूर हसन मलिकसपाहारी
खतीजा मसूदबसपाहारी

सहारनपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट अपडेट्स

मेरठ नगर निगम: मेयर के लिए बीजेपी की हरिकांत आगे

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
हरिकांत अहलूवालियाबीजेपीविजीयी
सीमा प्रधानसपाहार
हशमत मलिकबसपाहार

मेरठ नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

गाजियाबाद नगर निगमः मेयर पद पर बीजेपी की सुनीता दयाल विजयी

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
सुनीता दयालबीजेपीविजेता
पूनम यादवसपाहार
निसार खानबसपाहार

गाजियाबाद नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

मुरादाबाद नगर निगम: बीजेपी के विनोद अग्रवाल विजयी


























प्रत्याशी


पार्टीरुझान
विनोद अग्रवालभाजपाविजयी
हाजी रईसुद्दीनसपाहार
मोहम्मद यामीनबसपाहार

मुरादाबाद निकाय चुनाव रिजल्ट अपडेट्स

बरेली नगर निगमः बीजेपी विजयी

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
उमेश गौतमभाजपाविजयी
डॉ. आईएस तोमरसपाहार
युसफ जरीवालाबसपाहार

बरेली नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

शाहजहांपुर नगर निगम: शाहजहांपुर की पहली मेयर बनीं बीजेपी की अर्चना वर्मा

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
अर्चना वर्माभाजपाविजयी
माला राठौरसपाहार
शगुफ्ता अंजुमबसपाहार

शाहजहांपुर नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

अलीगढ़ नगर निगम: बीजेपी प्रत्याशी की जीत

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
प्रशांत सिंघलभाजपाविजयी
जमीर उल्लाहसपाहार
सलमान शाहिदबसपाहार

अलीगढ़ नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

मथुरा नगर निगम: बीजेपी जीती

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
विनोद अग्रवालभाजपाविजयी
तुलसीराम शर्मासपाहार
राजा मोहतासिमबसपाहार

मथुरा निगम चुनाव रिजल्ट अपडेट्स

आगरा नगर निगमः भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर विजयी

























प्रत्याशीपार्टीरझान
हेमलता दिवाकर कुशवाहाभाजपाविजयी
जूही प्रकाशसपाहार
लता बाल्मीकिबसपाहार

आगरा निगम चुनाव रिजल्ट अपडेट्स

फिरोजाबाद नगर निगमः बीजेपी आगे

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
कामिनी राठौरभाजपाविजयी
मशरूफ फातिमासपाहार
रुखसाना बेगमबसपाहार

फिरोजाबाद निगम रिजल्ट अपडेट्स

कानपुर नगर निगमः बीजेपी के आगे

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
प्रमिला पांडेयभाजपाविजयी
वंदना वाजपेयीसपाहार
अर्चना निषादबसपाहार

कानपुर निगम रिजल्ट अपडेट्स

झांसी नगर निगम : भाजपा के बिहारी लाल आर्य विजयी

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
बिहारी लाल आर्यभाजपाविजयी
सतीश जतारियासपाहार
भगवान दास फुलेबसपाहार

झांसी नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

- झांसी नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य 84548 मतों से विजेता घोषित।
-झांसी नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस दूसरे, बसपा तीसरे और सपा चौथे नंबर पर चल रही है।
-साल 2017 के निकाय चुनाव में झांसी नगर निगम मेयर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल मेयर बने बीजेपी थे। उन्होंने बसपा के प्रत्याशी बृजेन्द्र कुमार व्यास को 16000 से अधिक वोटों से हराया था। इस बार भी यह कड़ी टक्कर में हैं।

प्रयागराज नगर निगम : बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी विजयी

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
उमेश चंद्र गणेश केसरवानीभाजपाविजयी
अजय श्रीवास्तवसपाहार
सईद अहमदबसपाहार

प्रयागराज नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी प्रयागराज के मेयर चुने गए। गणेश केसरवानी को कुल 235675 वोट मिले। सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव 106286 मत हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा रहे। उन्हें 40486 वोट मिले। 36799 मत के साथ बीएसपी प्रत्याशी सईद अहमद चौथे नंबर पर रहे।


- भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी करीब 77 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
- प्रयागराज में EVM को लेकर बवाल, महिला प्रत्याशी ने कहा- सील टूटी, फिर से वोटिंग कराने की मांग
- प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी 1 लाख से ज्यादा वोट से चल रहे आगे, जीत तय
-
प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी 67470 मतों के साथ लगातार चल रहे आगे
-प्रयागराज में बीजेपी प्रत्याशी गणेश केशरवानी 1250 वोट से सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव से आगे। प्रयागराज वार्ड 86 से निर्दलीय ऋषभ गुप्ता पार्षद प्रत्याशी विजयी
-प्रयाग राज के मुंडेरा मंडी स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। प्रयागराज में मेयर पद के लिए 21 प्रत्याशी और पार्षद पद के लिए 905 प्रत्याशी मैदान में हैं।


लखनऊ नगर निगम : भाजपा ने बनाई बढ़त

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
सुषमा खरकवालभाजपाविजयी
वंदना मिश्रासपाहार
शाहीन बानोबसपाहार

लखनऊ नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

-लखनऊ की मेयर सीट एक बार फिर भाजपा की झोली में चली गई है। भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने महापौर पद के लिए 204161 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सुषमा को कुल 502680 वोट मिले तथा सपा की वंदना मिश्रा को 298519 वोट मिले।
-यूपी निकाय चुनाव में बंपर जीत के बाद सीएम योगी लखनऊ में शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत की। कहा- 2017 में चुनाव में 16 नगर निगम थे, उनमें 14 भाजपा ने जीती थीं। 2 बसपा ने जीती थीं। ऐसा पहली बार हुआ कि भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन को दिया। यह निकाय चुनाव में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

-लखनऊ मेयर भारतीय जनता पार्टी की सुषमा खर्कवाल 90000 वोटों से लगातार चल रहीं आगे
-लखनऊ में लगातार आगे चल रही भाजपा, सपा दूसरे और कांग्रेस की तीसरे नंबर पर। बसपा चौथे नंबर पर चल रही है। -भाजपाइयों में दिख रहा उत्साह, भाजपा प्रत्याशी को सुषमा खर्कवाल को बधाई दे रहे हैं।
-लखनऊ में पहले राउंड में भाजपा आगे चल रही है। जबकि सपा दूसरे नंबर पर है। पोस्टल बैलेट में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। लखनऊ से भाजपा की उम्मीदवार सुषमा खरकवाल को बढ़त मिलती दिख रही है।

अयोध्या नगर निगम : भाजपा के महंत गिरीश पति त्रिपाठी विजयी

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
महंत गिरीश पति त्रिपाठीभाजपाविजयी
आशीष पांडेयसपाहार
राम मूर्ति यादवबसपाहार

संबंधित खबरें

अयोध्या नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स
- अयोध्या नगर निगम में भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी 34 हजार वोट से जीते।
-अयोध्या में तीसरा राउंड पूरा, भाजपा को 18026, सपा को 8664 मिले। भाजपा प्रत्याशी 9362 वोट से आगे
-अयोध्या में दूसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। दूसरे चरण में भाजपा को 12229 तो सपा को 5288 मत मिले हैं।
भाजपा प्रत्याशी 6941 वोट से आगे
-अयोध्या में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी 3779 वोट से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भाजपा को 6587 मत और सपा प्रत्याशी को 2808 मत मिले हैं।

-अयोध्या नगर निगम सीट पर नगर निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच होता दिखाई दिया। नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी और सपा प्रत्याशी आशीष पांडेय के बीच हो रहा है।

वाराणसी नगर निगम : भाजपा आगे

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
अशोक तिवारीभाजपाविजयी
ओमप्रकाश सिंहसपाहार
सुभाष चंद्र माहीबसपाहार

वाराणसी नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

मतगणना का अंतिम परिणाम

1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-94288
2. अशोक तिवारी(भारतीय जनता पार्टी)-291852
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-158715
4. शारदा टंडन (आप)-8077
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-36218
6. आनंद कुमार तिवारी (सुभासपा )-12799
7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-4114
8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-2879
9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-5433
10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-2140
11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-5458
12. नोटा-4852

- वाराणसी में आठवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी 94154 मतों के साथ चल रहे आगे, सपा प्रत्याशी 50270 मतों के साथ दूसरे नंबर और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव 29737 मतों के साथ तीसरे स्‍थान पर काबिज
- वाराणसी मेयर पद पर बीजेपी 6 हजार वोट से आगे, BJP के अशोक तिवारी मेयर पद पर 6 हजार वोट से आगे।
-वाराणसी में लगातार बीजेपी आगे चल रही है।
-वाराणसी में पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी को बढ़त मिल रही है। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव दूसरे और सपा तीसरे नंबर पर है।
-वाराणसी में वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है, अब से कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे. वाराणसी मंडल में चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी और जौनपुरशामिल हैं. इसमें से वाराणसी नगर निगम है, जबकि बाकी जिले में नगर पालिका और नगर पंचायत सीट हैं। वाराणसी में मेयर पद के लिए वोटों की गिनती कुछ देर में शुरू हो चुकी है।

गोरखपुर नगर निगम : भाजपा विजयी

























प्रत्याशीपार्टीरुझान
डॉ. मंगलेश श्रीवास्तवभाजपाविजेता
काजल निषादसपाहार
नवल किशोर नाथानीबसपाहार

गोरखपुर नगर निगम रिजल्ट अपडेट्स

-गोरखपुर में हंगामे के बाद अखिलेश ने यादव ट्वीट कर दोबारा रिकाउंटिंग कराने की मांग की है। उन्होंने लिखा है, "गोरखपुर में डाले गये वोटों से ज्यादा वोट गिने जाने की धांधली की खबर पर चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेकर मतगणना की सत्यता को जांचे और गलत पाये जाने पर रिकाउंटिंग करवाए।"
-
गोरखपुर में काउंटिंग रोक दी गई हैं। सपा बसपा का आरोप है कि वोट प्रतिशत से ज्यादा काउंटिंग हो गई है।
-19 राउंड की फाइनल काउंटिंग के बाद बीजेपी के मेयर प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव 34586 वोट से विजयी हुए।
-गोरखपुर में भाजपा 8530 मतों से आगे चल रही है। भाजपा को 21328 और सपा को 12798 मत मिले हैं। यहां भाजपा और सपा के बीच रोमांचक मुकाबला देखा जा रहा है।
-गोरखपुर में पहले राउंड में बीजेपी के डॉ. मगलेश 3100 वोट से आगे चल रहें हैं। जबकि समाजवादी पार्टी की काजल निषाद को 1800 वोट मिले हैं।

-गोरखपुर नगर निगम के लिए पहले चरण में मतदान कराए गए। आज रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं। यहां मेयर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

निकाय चुनाव के नतीजों को आप सबसे ज्यादा विश्वनीय तरीके से कहां चेक कर सकते हैं-