
क्या टल जाएंगे ग्राम प्रधान चुनाव?
UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव कब होंगे? यूपी ग्राम प्रधान का चुनाव कब होंगे?… ये सवाल इस वक्त यूपी के हर एक गांव में सुनाई दे रहा है। आम जनता यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सवाल कर रही है कि आखिर सरकार कब कराएगी चुनाव। पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी परेशान हैं कि आखिर सरकार यूपी पंचायत चुनाव क्यों नहीं करा रही है। वहीं सरकार ने इसको लेकर OBC आयोग का गठन तक नहीं किया। उम्मीद थी कि 10 मार्च को होने वाले कैबिनेट बैठक में यूपी पंचायत चुनाव पर मोहर लग जाएगी, लेकिन इसको लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई। बता दें कि कोर्ट ने योगी सरकार को 2 फरवरी को OBC आयोग का गठन करने के लिए 15 दिन का समय दिया था, लेकिम लगभग 2 महीने से उपर का समय बीत चुका है और सरकार अभी तक आयोग का गठन नहीं कर पाई है। वहीं पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर बार-बार पंचायत चुनाव समय पर कराने का दावा करते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता कि यूपी पंचायत चुनाव समय पर हो पाएंगे। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि यूपी पंचायत चुनाव समय पर बिल्कुल भी नहीं कराए जाएंगे।
पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सरकार के भीतर ही अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। एक तरफ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव समय पर होने को मुश्किल बता रहे हैं, वहीं पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर का कहना है कि चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे। इन बयानों के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले के दौरे पर थे। सिराथू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव फिलहाल समय पर होना संभव नहीं लग रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य की पूरी सरकारी मशीनरी कई बड़े कामों में व्यस्त है। इनमें SIR, जाति जनगणना और मकान गणना जैसे अहम कार्य शामिल हैं। उनका कहना था कि जब तक ये सभी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो जातीं, तब तक पंचायत चुनाव कराना मुश्किल होगा। मौर्य के अनुसार इन कामों को पूरा होने में अभी काफी समय लग सकता है, इसलिए चुनाव की प्रक्रिया भी उसी के बाद आगे बढ़ेगी।
दूसरी ओर पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर का रुख इससे अलग दिखाई दे रहा है। राजभर लगातार यह दावा कर रहे हैं कि पंचायत चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और इसे टालने की कोई योजना नहीं है। राजभर के अनुसार विपक्ष इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार ही आगे बढ़ेगी।
सरकार के दो वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ चुनाव टलने की संभावना की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ समय पर चुनाव कराने का दावा भी किया जा रहा है। ऐसे में अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम और चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हुई है। आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 तय समय पर होंगे या फिर इन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।
Published on:
12 Mar 2026 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
