Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: 18 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची निर्माण, 15 जनवरी को अंतिम प्रकाशन
Panchayat Election Voter List Update: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया है, जो 18 जुलाई 2025 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 को अंतिम सूची प्रकाशन के साथ पूरा होगा। अधिकारियों को त्रुटिरहित सूची बनाने के निर्देश मिले हैं।
निर्वाचन आयोग ने घोषित किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम फोटो सोर्स : Social Media
Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी घोषणा की है। आयोग की ओर से पंचायतों की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिसके अनुसार मतदाता सूची तैयार करने का कार्य आगामी 18 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए मतदाता सूची की शुद्धता अत्यंत आवश्यक है।