
Jobs File Photo
उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग (UP panchayati Raj Vibhag Recruitment 2022) ने इंजीनियरिंग के पदों (UP panchayat Engineer Recruitment 2022) पर बंपर भर्ती निकाली है। कुल 1875 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आवेदन के लिए ऑफिशल वेबसाइट prdfinance.gov.in देखा जा सकता है। पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर भी देखा जा सकता है।
क्याहैशैक्षिकयोग्यता
यूपी पंचायती राज विभाग के इंजीनियरों पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री या आर्किटेक्चर में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 65 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या है
पदों पर कैंडिडेट्स का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो कि अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के आधार पर तय की जाएगी।
कितने पदों पर होंगी भर्तियां
इन पदों के जरिये कुल 1875 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है।
कब से शुरू हुई है आवेदन प्रक्रिया
यूपी पंचायती राज विभाग के इंजीनिर पदों के लिए 1 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। हालांकि आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून थी लेकिन इसे कुछ दिनों से एक्सटेंड किए जाने की संभावना है।
Updated on:
16 Jun 2022 11:37 pm
Published on:
17 Jun 2022 12:00 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
