यूपी PCS एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, इन्हें बनाया गया अध्यक्ष, देखें पूरी सूची
उत्तर प्रदेश PCS एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को हो गया.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश PCS एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को हो गया जिसमें साल 2000 बैच के PCS अफ़सरों का दबदबा देखा गया है। 2000 बैच के चार अफ़सर PCS कार्यकारिणी में शामिल हुए हैं। वहीं यूपी संघ के चुनाव में 3 नगर आयुक्त संघ के नेता बने हैं। PCS संघ में 5 ज्वाइंट सेक्रेट्री भी बनाये गए हैं।
ये भी पढें- व्यापारी पर गोलीबारी मामले पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, यूपी सरकार पर साधा निशाना
डॉक्टर इंद्रमणी त्रिपाठी पीसीएस एसोसिएशन के नये अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं डॉक्टर इंद्रमणी त्रिपाठी लखनऊ नगर आयुक्त बनाए गए हैं। समीर वर्मा मथुरा नगर आयुक्त बनाए गए हैं। अनिल मिश्रा दोबारा उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पवन गंगवार और पुष्पराज सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है।
ये भी पढ़ें- भाजपा को बड़ा झटका, इन नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा सपा का दामन
वहीं अनिल कुमार और सुनील चौधरी पीसीएस संघ के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। साथ ही पवन गंगवार महासचिव पद के लिए दोबारा चुने गये हैं। कपिल सिंह, विशाल सिंह, रिकी जयसवाल,चन्दन पटेल PCS संघ ज्वाइंट सेक्रेट्री बनाये गए हैं। ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर विद्या शंकर सिंह को भी चुना गया है। विद्या शंकर सिंह नगर आयुक्त शाहजहांपुर भी है।समीर वर्मा ऑडिटर चुने गए है।
इसी के साथ धनंजय शुक्ला कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए है। धनंजय शुल्ला विशेष सचिव नियुक्ति हुए हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज