7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police Bharti 2023: सिपाही भर्ती को लेकर आया नया अपडेट, जानें कब लिए जाएंगे आवेदन

UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस भर्ती की सपना देख रहे युवा पिछले कुछ महीने से तैयारी कर रहे हैं और उम्मीद बांधे हैं कि पुलिस भर्ती जल्द से जल्द आ जाए, लेकिन एक बार तारीख मुकर्रर करने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी ना करने से अभ्यर्थियों में तनाव की स्थिति बन गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Jul 31, 2023

UP Police Bharti 2023 new update for recruitment

आयोग यूपी पुलिस कांस्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन कभी भी जारी कर सकता है। यूपी पुलिस इसको लेकर तैयारियां भी तेज़ कर दी है। लेकिन नोटिफिकेशन आ नहीं रही है। यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों की संख्या बढ़ाने को लेकर जानकारी भी शेयर की थी। जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।


यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) इस साल से हाइब्रिड मोड में आयोजित की जा सकती है। मतलब परीक्षा पेपर कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध होगा और जवाब OMR शीट पर देने होंगे।


जून महीने में यूपी पुलिस विभाग भर्ती का ऐलान किया। इसमें 52,699 पद कॉन्स्टेबल के हैं। सब-इंस्पेक्टर के 2469 पद हैं। इसके अलावा रेडियो संवर्ग के 2430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 927 पदों पर भर्ती होनी है। विभाग ने कहा कि इसका नोटिफिकेशन 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। हालांकि 15 जुलाई बीत जाने के बाद भी कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया। इसी बात से सभी अभ्यर्थी हलकान हैं।