2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! UP police में 60 हजार पदों पर होगी भर्ती, 52000 कांस्टेबल के पदों पर इस महीने से शुरू होंगे आवेदन!

UP Police Recruitment Latest News: CM Yogi के आदेश के बाद यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। जनसंपर्क विभाग के ताजा बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कुछ ही दिनों में यूपी पुलिस कांस्टेबल 52000 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Oct 01, 2023

up police bharti 2023 up police constable recruitment notification in october up yogi govt

UP Police Constable Bharti 2023: उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने कहा है कि कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। यह जानकारी विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (अब "X") पर दी। इसके बाद से उम्‍मीद है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अक्टूबर में 52 हजार कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

सीएम योगी ने भर्ती पर पर कही ये बात
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आदेश दिया था कि पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया आगामी दिसंबर माह तक पूरी कर लें।

62 हजार पदों पर होनी है भर्ती (UP Police Constable, SI Recruitment)
बता दें कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल, एसआई व जेल वार्डर समेत करीब 62 हजार पदों पर भर्ती होनी है। कांस्टेबल के 52699, सब इंस्पेक्टर के 2469 और जेल वार्डर के 2833 पदों पर बहाली होनी है। कुछ दिनों पहले इन भर्तियों के टेंडर नोटिस जारी किए गए थे।

जनसंपर्क विभाग के बयान के बाद उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में यूपी में पुलिस कांस्टेबल 52000 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस भर्ती में करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है।

यहां कर सकते हैं आवेदन
प्रशासन की ओर से पहले कहा गया था कि 15 जुलाई तक यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अक्टूबर आ गया है, अब तक न नोटिफिकेशन निकला है और नहीं आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। अब जल्द ही विज्ञप्ति जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

आवेदन के लिए योग्यता
कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

Story Loader