2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police Paper Leak: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अभ्‍यर्थियों का प्रदर्शन, छात्रों का दावा- 500- 500 रुपए में बिके प्रश्नपत्र

UP Police Paper Leak: पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यर्थी लखनऊ के इको गार्डन में प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि पेपर को रद्द करके दोबारा कराया जाए। इसके साथ छात्रों का दावा है कि टेलीग्रुप में 500- 500 रुपए में पेपर बेचे गए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Feb 23, 2024

UP Police Paper Leak

UP Police Paper Leak

UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हजारों अभ्यर्थियों ने लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदर्शन किया। उन्होंने भर्ती बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिर से परीक्षा कराने की मांग की। सभी प्रदर्शनकारी हाथों में होर्डिंग और बैनर लिए हुए थे। इनका कहना था कि छात्रों के भविष्‍य के साथ अन्‍याय हुआ है। पेपर लीक केवल एक जगह नहीं, बल्कि कई जगह हुआ है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर लीक हुए हैं, उसके सबूत भी हम लोगों ने दिए हैं। इसके आधार पर दोबारा परीक्षा कराई जाए, जिससे जो लोग मेहनत करके परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको मौका मिल सके। अभ्यर्थी रमेश ने समाचार एजेंसी IANS से बताया कि पेपर लीक हुआ है और पेपर भण्डारे की तरह बंटा है। जो लोग मेहनत करके 120 प्रश्न हल करके आए हैं, उनको पेपर लीक होने से अंदाजा हो गया है कि उनकी मेहनत बेकार गई है।

यह भी पढ़ें: सीताराम का जाप करेंगे, विरोधियों को साफ करेंगे, बिहार में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य


इसके पहले उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के संबंध में अभ्यर्थियों से प्रमाण देने को कहा है। इस संबंध में अभ्यर्थी प्रमाणों एवं साक्ष्यों सहित अपना प्रत्यावेदन शुक्रवार शाम छह बजे तक बोर्ड की ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं, जिसका परीक्षण करने के बाद अभ्यर्थियों के हित में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के दावों और अन्य त्रुटियों की जांच के लिए एडीजी/सदस्य सचिव की अध्यक्षता में आंतरिक जांच समिति का गठन भी हो चुका है।

दरअसल, 18 फरवरी को सुबह 9:16 मिनट पर टेलीग्राम पर बने 'अरुण सर रीजनिंग' नाम के ग्रुप पर में स्क्रीनशॉट शेयर किए करके यूपी पुलिस का पेपर लीक होने का दावा किया गया। फिर सोशल मीडिया ने अपना काम कर दिया और खबर आग की तरह फैल गई। ये बात अरुण कुमार ने आज तक से बात करते हुए बताया है।


अरुण कुमार पेशे से शिक्षक हैं, जो यूट्यूब पर छात्रों को पढ़ाते हैं। आज तक से बात करते हुए अरुण कुमार ने कहा कि 18 फरवरी की सुबह 8:57 बजे उनके एक छात्र ने उन्हें एक PDF फाइल भेजी, और कहा कि ये पेपर वही है जो मॉर्निंग शिफ्ट में चल रहा है। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कहा कि वो छात्र की बात को ही आगे बढ़ा रहे हैं। खुद दावा नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि 500- 500 रुपए में पेपर बिके हैं। ग्रुप में पेपर के साथ ही एक क्यूआर कोड भी आया। जिस पर स्कैन करके पैस भेजने थे।

Story Loader