2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
UP Police के दो सिपाहियों पर महिला का गंभीर आरोप, बताया पहले मारा फिर…
Play video

UP Police के दो सिपाहियों पर महिला का गंभीर आरोप, बताया पहले मारा फिर…

डीजीपी सिखा रहें मित्र व्यवहार का पाठ, सिपाही कर रहें वर्दी पर दाग लगाने वाला काम।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dhirendra Singh

•

Updated: 4 Feb 2018, 8:56 PM IST

लखनऊ. डीजीपी ओम प्रकाश सिंह एक ओर यूपी पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों को अच्छे व मित्र व्यवहार का पाठ पढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राजधानी में तैनात पुलिसकर्मी डीजीपी के निर्देशों को दरकिनारा करते हुए कानून को अपने हाथ में लेने से नहीं चूक रहे हैं। लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में तैनात दो सिपाहियों पर महिला से गलत व्यवहार का आरोप बड़े विवाद की वज़ह बन गया है। एक महिला ने दो सिपाहियों पर संगीन आरोप लगाए हैं।

गाली देने के साथ मार रहें थे सिपाही

सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला रविवार सुबह थाने पहुंची और वहीं तैनात दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाएं। महिला के मुताबिक सरोजनी नगर थाने में तैनात सिपाही अमित और संदीप उनके घर के सामने गाड़ी लगा रहें थे। इस पर उनके भाई ने गाड़ी हटाने को कहा। इस पर सिपाही भड़क गए और भाई से गाली-गलौज करने लगे। इस पर उनके पति विवेक तिवारी बीच-बचाव करने आ गए। सिपाहियों ने दोनों पर डंडें बरतासे हुए गाली देना शुरु कर दिया। यह सब देख महिला दौड़ कर नीचे आई और सिपाहियों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि दोनों ने महिला को भी डंडें से मारा साथ ही गंदी-गंदी गालियां दी।

गाड़ी पार्किंग थी विवाद की जड़

इंस्पेक्टर सरोजनी नगर डीके शाही ने बताया कि पूरा विवाद पार्किंग को लेकर था। विवेक तिवारी और राजेंद्र दीक्षित पड़ोसी है। राजेंद्र दीक्षित के घर सिपाही किराए पर रहते हैं। पार्किंग को लेकर विवेक ौर राजेंद्र के परिवार में अक्सर विवाद होता है। रविवार को भी वहीं हुआ। विवाद बढ़ता देख सिपाही बीच-बचाव करने पहुंचे थे। शाही ने बताया कि दोनों पक्षों ने बीच देर शाम समझौता हो गया है। वहीं सिपाहियों के खिलाफ जांच की जा रही है। वह दोषी पाए गए तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –Video: राम मंदिर शपथ मामले में UP DG सूर्य कुमार को सीएम योगी की फटकार, IPS एसोसिएशन ने भी…