
UP Police
लखनऊ.यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से होने वाली सिपाहियों की भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है। लेकिन कुशल खिलाड़ी कोटे से होने वाली 200 पदों पर भर्ती के लिए केवल 25 अभ्यर्थियों का ही चयन हुआ है। मतबल इतने लंबे समय बाद फिर से 175 पदों पर जगह खाली रह गई है। हालांकि कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत 160 पुरुष और 40 महिला खिलाड़ियों के आरक्षी पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे।
आवेदन 200 के लिए मांगा, चयनित हुए 25
यूपी पुलिस में आरक्षी (सिपाही) के पदों पर कुशल खिलाड़ी कोटे में सीधी भर्ती 2016 का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। लेकिन 200 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में केवल 25 महिला और पुरूष अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि आवेदन 160 पुरुष और 40 महिला कुशल खिलाड़ियों के आधार मांगे गए थे। बोर्ड के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र व अन्य आवश्यक पहलुओं की मानक आधार पर जांच कराई गई। इसमें 25 महिला और पुरुष अभ्यर्थी ही सीधे भर्ती प्रक्रिया के तहत उपयुक्त पाए गए।
आरटीआई से नहीं ले पाएंगे सूचना
बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने के साथ उन सभी 25 नामों की एक साथ सूचना दे दी है। साथ ही लिखा है कि यह चयन परिणाम सर्वसाधारण के लिए सूचित किया जा रहा है। ऐसे में जो सूचना उपलब्ध कराई जा रही है, उनके संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत अलग से कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। न ही बोर्ड द्वारा स्वीकार किया जाएगा।
Published on:
26 Jan 2018 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
