
UP Police Constable Exam Paper Leak
UP Police Constable Exam Paper Leak: उत्तर प्रदेश में आज यानी 17 फरवरी से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा जारी है। इस बार यूपी सरकार ने करीब 60,244 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिन पर 50.14 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। ऐसे में इसकी हकीकत क्या है, आइए जानते हैं।
इस बार नकल और लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यूपी पुलिस (UP Police) ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग यह दावा कर रहे हैं कि यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया है। अब इस दावे को लेकर यूपी पुलिस ने खुद जवाब दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा है, “कृपया भ्रामक सूचना न फैलाएं। आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा सुचारु रुप से चल रही है।”
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ये चीजें बैन, इतने बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
इतना ही नहीं, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने कहा, "हमारे पुख्ता इंतजाम के चलते परीक्षा सकुशल संपन्न हो रही है। पूरे प्रदेश में कहीं भी पेपर लीक या सॉल्वर गैंग के परीक्षा में शामिल होने की या अन्य कोई भी गड़बड़ी नहीं है। आज जौनपुर से पुलिस ने एक गैंग को गिरफ्तार किया है, जो लेखपाल की हो चुकी परीक्षा का प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों को सिपाही भर्ती के नाम पर बेच रहा था। ऐसे तमाम लोगों को हमारी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है।”
Updated on:
17 Feb 2024 01:29 pm
Published on:
17 Feb 2024 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
