
UP Police Exam Cancelled: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती रद्द करके योगी सरकार ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है और छह माह के अंदर दोबारा से परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। पेपर लीक के दावों के बाद लाखों अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने और दोबारा एग्जाम की मांग कर रहे थे। इसके लेकर पूरे देश में छात्र जगह- जगह पर प्रदर्शन कर रहे थे। परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही लखनऊ के ईको गार्डन में छात्र ने जश्न मनाया।
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा का निरस्त होना युवाओं की जीत है और भाजपा सरकार के प्रपंचों की हार। पहले तो भाजपाई कह रहे थे पेपर लीक ही नहीं हुए तो अब कैसे मान लिया। इसका मतलब अधिकारी और अपराधी मिले हुए थे और सरकार भी पीछे से अपना हाथ उनके सिर पर रखे हुई थी। लेकिन तमाम सबूतों के आगे चुनाव में ऐतिहासिक हार से बचने के लिए सरकार झुकने पर मजबूर हुई है।
उन्होंने आगे लिखा, "भाजपा सरकार नौकरियों के नाम पर जो खेल बेरोज़गार युवक- युवतियों से खेल रही है, उसका सच अब सब समझने लगे हैं। दिखावे के लिए नौकरियाँ निकालना, अरबों रुपये की फीस ले लेना, पेपर लीक होने देना फिर निरस्त करने का नाटक करना… ये खेल भाजपा को इस बार बहुत महँगा पड़ेगा। इस बार युवाओं ने ठान लिया है कि न बहकावे में आएंगे न किसी भाजपाई झांसे में। युवा अगले हर चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हराएंगे और हमेशा के लिए हटाएंगे।
युवा कह रहे हैं कि फीस के नाम पर जो पैसा लिया गया है कहीं वो भाजपा का चुनावी फंड न बन जाए, इसीलिए अभ्यर्थियों का फार्म ज़मा रहे लेकिन भाजपा सरकार फीस का पैसा अभी लौटाए और जब कभी दुबारा परीक्षा हो तो ऑन लाइन डिजिटल पेमेंट से तुरंत फिर से फीस ले ले।
Updated on:
24 Feb 2024 04:24 pm
Published on:
24 Feb 2024 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
