
UP Police Exam Cancelled
UP Police Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को रद्द कर दिया। अब 6 महीने के अंदर दोबारा से परीक्षा से होगी। इसके पीछे की वजह है पेपर लीक। इसे लेकर 2 दिनों से राजधानी लखनऊ में 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी ईको पार्क में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
ईको पार्क में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक चेहरा चर्चा का केंद्र बना हुआ था। यह इंसान लगातार अभ्यर्थियों को संबोधित कर रहा था और परीक्षा कैसिंल कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के साथ अड़ा था। इस शक्स के साथ 50 हजार अभ्यर्थियों का काफिला चल रहा था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी शख्स ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के पेपर लीक होने की सूचना अपने ट्विटर हैंडल पर भर्ती बोर्ड को दे दी थी। इसके अलावा शख्स ने पुलिस को भी टैग करके सूचना दी थी। इसके बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब इस शख्स ने अभ्यर्थियों के साथ धरना देने का फैसला लिया और पहुंच गया लखनऊ। इस शख्स का नाम है विवेक कुमार जो पेशे से एक शिक्षक हैं।
विवेक कुमार यूट्यूब चैनल के माध्यम से सरकारी नौकरी की तैयारी अभ्यर्थियों को कराते हैं। यूट्यूब पर उनके इस चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, जिस दिन से पेपर लीक हुआ है उसी दिन से विवेक कुमार चर्चा में आए थे। विवेक ने 17 फरवरी को अपने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट करते हुए पेपर लीक होने की जानकारी दी। इसके बाद 18 फरवरी को जो परीक्षा थी उसका भी पेपर लीक हो गया था। इसकी सूचना भी उन्होंने भर्ती बोर्ड और पुलिस को दी थी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
इसके बाद विवेक कुमार छात्रों के साथ लखनऊ के ईको गार्डन में विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। दो दिन चले विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार अभ्यर्थियों की रंग लाई और योगी सरकार ने परीक्षा को रद्द करना पड़ा। अब 6 महीने के अंदर दोबारा से परीक्षा होगी।
Updated on:
25 Feb 2024 10:38 am
Published on:
25 Feb 2024 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
