बता दें, 72 घंटे पहले से आशियाना के औरंगाबाद खालसा कॉलोनी में गुरुवार सुबह तेंदुआ घुस आया था। तेंदुए ने एक महिला सहित 4 लोगों पर हमला भी किया था। जख्मी होने वालों में जू का भी एक कर्मचारी था। वन विभाग और जू की टीम ने दल-बल के साथ इलाके में डेरा डाल दिया था। हालांकि, देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद हिंसक वन्य जीव पकड़ में नहीं आया। यहां दर्जनों की संख्या में पड़े सीवेज पाइप के चलते जू की रैपिड रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।