लखनऊ. उन्नाव में युवती के साथ रेप का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। उन्नाव गैंगरेप मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की मुश्किलें बढ़ना तय है। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एसआईटी टीम ने जांच रिपोर्ट में उन्हें पीड़िता के पिता से मारपीट करने का दोषी बताया गया। एसआईटी रिपोर्ट आज कोर्ट में रखी जाएगी। माना जा रहा है कि आज पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इतना ही नहीं बांगरमऊ से भाजपा विधायक पर पार्टी निलंबन जैसी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सभी केस जांच के लिये सीबीआई को सौंप दिये गये हैं। जांच के आधार पर ही सीबीआई अपनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि एसआईटी अपना काम कर रही है।