29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव का करारा जवाब, विदाई को लेकर कही ये बात

नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन के दौरान नरेंद्र मोदी ने SP पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विकास कार्यों में बाधा डाली है। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए पलटवार किया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Mar 29, 2026

मोदी vs अखिलेश के बीच तीखी जुबानी जंग

मोदी vs अखिलेश के बीच तीखी जुबानी जंग Source- Patrika

UP Politics: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन शनिवार 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। अब भाजपा सरकार में वही नोएडा उत्तर प्रदेश के विकास का मजबूत इंजन बन रहा है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने समारोह में कहा कि नोएडा को पहले अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पुरानी सरकारें यहां आने से डरती थीं। उन्होंने बताया कि जब वे प्रधानमंत्री बने तो सपा सरकार थी। नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि कार्यक्रम में नहीं आए। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि सपा वालों ने इस एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया। कांग्रेस और यूपी की पिछली सरकारों ने एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक यह प्रोजेक्ट फाइलों में दबा रहा। लेकिन अब डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में यह काम पूरा हो गया है।

पीएम ने जोर देकर कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।

अखिलेश यादव ने भी दिया जवाह

पीएम मोदी के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर जवाब दिया। अखिलेश यादव ने लिखा कि हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है। जब हार साफ दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण।
उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा। सादर विदाई!

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को मेहमान बताते हुए विदाई देने की बात कही। उन्होंने यह भी इशारा किया कि हार के डर से पीएम का बयान नियंत्रण से बाहर हो गया है।

राजनीतिक विवाद क्यों बढ़ा?

यह घटना राजनीतिक गर्मी बढ़ा रही है। पीएम मोदी ने सपा पर लूट और विकास रोकने का आरोप लगाया। वहीं अखिलेश यादव ने संस्कार और सम्मान की बात कर जवाब दिया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की परियोजना लंबे समय से अटकी हुई थी। लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन अब हो गया है। भाजपा इसे उत्तर प्रदेश के विकास का बड़ा कदम बता रही है।

क्या है एयरपोर्ट की अहमियत?

यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को नई उड़ान देगा। पीएम मोदी ने कहा कि यहां हर दो मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा। इससे नोएडा और आसपास के इलाकों में रोजगार बढ़ेगा, व्यापार बढ़ेगा और यातायात आसान होगा।