18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार, बोले- खबरों के लिए करते हैं राजनीतिक बयानबाजी

UP Politics: भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सुर्खियों में बने रहने के लिए खुद को स्थापित कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Nov 02, 2024

UP Politics

UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटंगे तो कटंगे’ वाले बयान की निंदा करते हुए कहा था कि यह नारा बीजेपी के पतन में आखिरी कील साबित होगा। इस पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद दीपक प्रकाश ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश अपने पिता के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

'अखिलेश यादव को ठुकरा चुकी है जनता'

उन्होंने कहा, “अब अखिलेश यादव थक गए हैं। वह अपने पिताजी के नाम से कितने दिन तक राजनीति करेंगे। जनता उनको ठुकरा चुकी है। वह अखबार, टीवी चैनल और सुर्खियों में बने रहने के लिए खुद को स्थापित कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का जनता दर्शन, गोरखपुर में सुनी 200 लोगों की समस्याएं

कांग्रेस पार्टी पर भाजपा सांसद ने साधा निशाना

उन्होंने आगे कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला और दावा किया कि अब उनके अपने भी समझ चुके हैं कि वो पीएम नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा, "जलेबी छाप राहुल गांधी के लिए प्रियंका गांधी, उनके पति और सोनिया गांधी को विश्वास हो गया है कि वह इस देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। इसलिए वह थक गए हैं। वह हार गए हैं। अब वह पलायन की तरफ हैं। इसलिए वह ऐसे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- नकारात्मक-नारा, निराशा और नाकामी का प्रतीक

'हेमंत सोरेन आदिवासियों को सिर्फ ठगते आए हैं'

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के आदिवासियों की आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण के लिए एक समिति का गठन किया है। भाजपा सांसद ने इसे 'आदिवासी कार्ड' करार दिया। आरोप लगाया कि वर्षों से सीएम हेमंत सोरेन आदिवासियों को सिर्फ ठगते आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम उठाकर हेमंत सोरेन राज्य में आदिवासी कार्ड खेलना चाहते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि हेमंत सोरेन ने आदिवासियों को केवल ठगा है। आदिवासियों के शोषक के रूप में, आदिवासियों के ठग के रूप में और आदिवासियों के लिए काम न करने के रूप में यदि कोई व्यक्ति जाना जाएगा, तो वह केवल और केवल हेमंत सोरेन जाने जाएंगे। क्योंकि उन्होंने आदिवासियों के लिए कोई काम नहीं किया। सिर्फ वोट लेने का काम किया है। इसके बाद पांच साल वह उन्हें भूल जाते हैं।