27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: घर से टिफिन लाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, बनाएंगे 2024 का प्लान

UP Politics: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा अभियान के माध्यम से शहर, गांव, गली, मोहल्ले, मजरे, व टोलों तक पहुंचकर पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Tiwari

May 20, 2023

 up-politics-bjp-worker-will-bring-tiffin-from-home-will-plan-for-2024

30 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर प्रोग्राम करने जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी रैली को संबोधित करने वाले है। इसके इतर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश में बड़े प्रोग्राम करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी 30 मई से 30 जून तक पार्टी चाय पर चर्चा के बाद टिफिन अभियान चलाने जा रही है।

चाय पर चर्चा के बाद टिफिन अभियान
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज में अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में 30 मई से 30 जून के बीच होने वाले कार्यक्रमों का रोडमैप समझाया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि महासंपर्क अभियान के तहत 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के साथ प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क और संवाद करना है।

भाजपा मुख्यालय पर हुई बैठक
भाजपा ने महाभियान के लिए सौंपी क्षेत्रवार जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता त प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महासंपर्क अभियान को लेकर बैठक हुई।

मंडलों और बूथों पर कार्य योजना का विस्तार : धर्म पाल सिंह
धर्म पाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के सरकार के 9 साल पूरा होने के अवसर पर पार्टी पूरे प्रदेश में टिफिन अभियान चलाएगी। इसमें सभी 98 संगठनात्मक जिलों की कार्यसमिति की बैठक होगी। जबकि 1918 मंडलों कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्य योजना के बारे में विस्तार से प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा, "संरचना को प्रभावी बनाने के लिए काम किया जाना चाहिए। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को शामिल करते हुए मंडलों और बूथों को मजबूत करने की जरूरत है।"

यूपी में सभी 80 सीटें जीतेंगे
संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि टिफिन अभियान से लोगों को जोड़कर हम लोकसभा 2024 में 80 सीटें जीतेंगे। बता दें कि केंद्र में दो बार भाजपा की सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश ने अहम भूमिका निभाई है। 2014 में लोकसभा चुनावों में भाजपा को उत्तर प्रदेश में 71 सीटें मिली थी। 2019 में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होने के बावजूद भाजपा 64 सीटें जीतने में कामयाब हो गई थी।

यह भी पढ़ें: UP News: युवती ने रिलेशनशिप में आने से किया इंकार तो शादीशुदा युवक ने की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला?

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी पार्टी
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानम मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी महासंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान के माध्यम से शहर, गांव, गली, मोहल्ले, मजरे, व टोलों तक पहुंचकर पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी।