16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन शुरू, नंबर के आधार पर मिलेगा सरकारी ट्रेड में एडमिशन

UP Polytechnic Admission 2023: यूपी के पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट के 77 ट्रेड में एडमिशन होंगे। ये सभी कोर्स डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा से जुड़े हुए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Mar 13, 2023

UP Polytechnic Admission 2023

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत हो गई है। ये फॉर्म 1 मई 2023 तक भरे जाएंगे। 2 से 8 मई तक स्टूडेंट्स फॉर्म में करेक्शन कर पाएंगे। 9 से 16 मई तक परीक्षा केंद्रों के आवंटन, स्टूडेंट्स के रोल नंबर का आवंटन होगा।

22 मई तक एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा। एग्जाम 1 से 5 जून तक होगा। अगर बच्चा 10वीं पास है या 10वीं की परीक्षा दी है, तो वह भी फॉर्म भर सकता है। 12वीं पास कैंडिडेट भी इसके लिए आदेवन कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा के लिए लाना होगा इतना नंबर
कैंडिडेट को प्रवेश परीक्षा के लिए इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में कम से कम 35% नंबर लाना होगा। फार्मेसी में डिप्लोमा करने वालों के लिए कैंडिडेट को 50% नंबर लाना होगा। एग्जाम में हर सही नंबर पर चार नंबर मिलेंगे, लेकिन एक गलत जवाब पर एक नंबर कट जाएगा। 100 नंबर के आब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।

इंजीनियरिंग डिप्लोमा में एडमिशन लेने वालों के लिए फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल 50% और मैथ्स के सवाल 50% आएंगे। एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वालों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और कृषि के सवाल 50 फीसदी और 50 % सवाल मैथ्स के पूछे जाएंगे।

अंग्रेजी, हिन्दी सभी सवाल पूछे जाएंगे
फैशन डिजाइन, होम साइंस, टेक्सटाइल डिजाइन में एडमिशन लेने के लिए अंग्रेजी, हिन्दी सवाल 20%, रीजनिंग और इंटेलिजेंस वाले सवाल 50 % और सामान्य जागरूकता के सवाल 30 फीसदी आएंगे। फार्मेसी के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री के सवाल 50% और जीव विज्ञान/मैथ के सवाल 50% होंगे।

यह भी पढ़ें: BJP विधायक बोले-किसी भी हद तक जा सकती है पुलिस, अतीक-मुख्तार भी मारे जाएंगे

बायोटेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा करने वालों को केमिस्ट्री 50%, जूलोजी और बॉटनी के 25-25% सवाल आएंगे। वहीं, होटल मैनेजमेंट करने वालों के लिए अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति, न्यूमेरिकल एबिलिटी के सवाल 25-25% आएंगे।

दो साल के होते हैं लेटरल एंट्री के कोर्स
यूपी के पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट के 77 ट्रेड में एडमिशन होंगे। ये सभी कोर्स डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा से जुड़े हुए हैं। इन्हें पूरा करने के लिए स्टूडेंट्स को 3 साल का समय लगेगा। लेटरल एंट्री के लिए 27 ट्रेड में एडमिशन होते हैं। इसमें ITI पास और इंटर पास युवा एडमिशन ले सकते हैं। लेटरल एंट्री के कोर्स दो वर्ष के होते हैं।

बता दें, अच्छे अंक प्राप्त होने पर सरकारी संस्थान मिलेंगे। कम अंक मिलने पर निजी संस्थानों में एडमिशन लेना पड़ेगा। एडमिशन अगर निजी संस्थान में ले रहे हैं तो वहां एक बार जाकर संसाधन जरूर देख लें। किसी के कहने पर एडमिशन लेने से बचें।