
बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत प्रभाव से काम पर लौट रहे हैं
उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। रविवार दोपहर को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ लंबी बैठक के बाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति सभी कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से काम पर लौैटने के लिए कहा है। समिति के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा है कि प्रदेश में जहां-जहां बिजली आपूर्ति बाधित है, उसे जल्दी से जल्दी ठीक किया जाए। विभाग ने आज शाम तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठीक हो जाने की उम्मीद जताई है।
उर्जा मंत्री का हड़ताल के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने का ऐलान
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ जो FIR दर्ज की गई हैं, वो वापस ली जाएंगी। शर्मा ने कहा है कि कर्मचारियों के खिलाफ की गई FIR के अलावा निलंबन की कार्रवाई भी तुरंत वापस ली जाएगी।
एके शर्मा ने कर्मचारियों के खिलाफ की गई FIR और निलंबन की कार्रवाई वापस लेने के लिए UPPCL के चेयरमैन को निर्देश दे दिया है। कर्मचारियों के दूसरे मुद्दों का बातचीत के जरिए हल निकालने पर सरकार और समिति के बीच सहमति बनी है।
इन मांगों को लेकर गुरुवार रात 10 बजे शुरू हुई थी हड़ताल
बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार रात 10 बजे हड़ताल शुरू की थी, जो रविवार दोपहर तक चली। बिजली कर्मचारी सरकार ये कई मांगे कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में- कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित करना, पदोन्नत पदों के समयबद्ध वेतनमान के आदेश को लागू करना, पावर सेक्टर एम्पलॉइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना, सभी निगमों मे समान वेतन, ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप निजीकरण के आदेश वापस लेने, पावर सब-स्टेशनों को आउटसोर्स के जरिए चलाने का फैसला वापस लेने की मांग प्रमुख हैं।
Updated on:
19 Mar 2023 03:43 pm
Published on:
19 Mar 2023 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
