
UP Rajya Sabha Election 2024 akhilesh_yadav
UP Rajya Sabha Election 2024: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी है। भाजपा के 8 प्रत्याशी तो सपा के 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी के कई विधायकों के क्रॉस वोटिंग की खबर है। सपा विधायक बीजेपी के खेमे में खड़े दिखाई दिए।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, "हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट की परीक्षा थी, सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी। ये जानने की कौन-कौन दिल से PDA के साथ है, कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है, अब सब कुछ साफ है, यही तीसरी सीट की जीत है।"
अखिलेश यादव ने कहा, "जहां तक चुनाव का सवाल है, जिन परिस्थितियों में चुनाव हो रहा है। हर एक में साहस नहीं होता है कि वह सरकार के खिलाफ खड़ा हो जाए। सरकार के खिलाफ खड़े होने के लिए साहस की जरूरत होती है। दबाव तो हर एक पर बनाया जाता है। यह तो हर कोई जानता है कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाएगी, जिस भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ में बेईमानी की हो, जहां तक यूपी का सवाल है तो राज्यसभा चुनाव मे बीजेपी ने वोट लेने के लिए सब कुछ किया है, जो लोग गए हैं, उनमें साहस नहीं रहा होगा सरकार के खिलाफ खड़ा होने में।"
यूपी की ताजा खबरें: UP News in hindi
सपा प्रमुख ने आगे कहा, "जिन लोगों ने ऐसा किया, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर दिया जाए। अभी तक ये कद्दावर नेता लग रहे थे लेकिन निकले नहीं, ये बात सामने आ चुकी है। पत्रकारों के पल्लवी पटेल के सपा को वोट न देने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वो अब तक नहीं आई हैं तो नहीं दिया होगा वोट। ये वो जानें क्योंकि उनकी भी अंतर्आत्मा के बारे में नहीं जानता हूं।"
Updated on:
27 Feb 2024 04:51 pm
Published on:
27 Feb 2024 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
