सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक व सेवा प्रबन्धकों को निर्देश जारी किये गए हैं कि कोई अधिकारी अपना कार्य क्षेत्र इस अवधि में नही छोडे़गा। मृत्यु या बीमारी जैसी अति विशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर इस अवधि में अधिकारियों, पर्यवेक्षको, चालकों, परिचालकों एवं अन्य कर्मचारियों को कोई भी अवकाश, साप्ताहिक विश्राम, डीडीआर स्वीकृत नहीं किया जायेगा। इस अवधि में चालकों, परिचालकों, कार्यशाला व संचालन शाखा के कर्मचारियों व पर्यवेक्षकों को ड्यूटी रोस्टर तैयार कर नोटिस बोर्डो में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।