
उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते से सर्दी ने कहर बरपा रखा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से राज्य के दस जिलों के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं। डीएम के आदेश के अनुसार LKG से कक्षा आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां रहेंगी।
राज्य के बदायूं, बिजनौर, आगरा, गोरखपुर, मैनपुरी, अंबेडकर नगर, वाराणसी, सीतापुर, बरेली, और इटावा जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गईं है। लखनऊ बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के मुताबिक क्लास 8 तक के बच्चों के लिए टाइमिंग बदला गया है। क्लास 9 से 12 तक की कक्षाएं अपने समय के हिसाब से ही चलती रहेंगी। ये आदेश 10 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा।
पांच जिले- आगरा, बरेली, बिजनौर, इटावा, और बदायूं… सर्दी के कहर को देखते हुए इन जगहों पर 31 दिसंबर 2022 तक छुट्टियां दी गई थीं। इसका आदेश 26 दिसंबर को आया था। मौसम में कोई सुधर ना होने की वजह से जिलाधिकारियों ने छुट्टी बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
आदेश के अनुसार बदायूं में 4 जनवरी तक, इटावा में 5 जनवरी तक, गोरखपुर में 3 जनवरी तक, सीतापुर में 4 जनवरी तक, और वाराणसी में भी 4 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही, आगरा, बरेली और बिजनौर में 3 जनवरी तक छुट्टी बढ़ाई गई है।
इसके अलावा मैनपुरी जिले में स्कूल के बच्चों को 14 जनवरी 2023 तक विंटर ब्रेक दिया गया है। माना जा रहा है कि ठंड अगर बढ़ती रही और कोहरा बढ़ता गया तो छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं।
अंबेडकर नगर में इंटरमीडिएट तक स्कूल बंद
अंबेडकर नगर में डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। शीतलहर और भीषण ठंड की वजह से इंटर मीडिएट तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे।
Published on:
02 Jan 2023 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
