STF द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त रब्बानी जनपद बाराबंकी का निवासी बताया जा रहा है। रब्बानी को लखनऊ के मटियारी चौराहे से चिनहट थाने की तरफ लगभग 500 से 700 मीटर बाई तरफ मिट्टी के बर्तनों की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद, उसके पास से लड़कियों के चैटिंग के स्क्रीनशॉट, न्यूड फोटो और कई कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।