लखनऊ. राज्य सरकार पहली बार कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन के लिए पांच केंद्र स्थापित करेगी, जिन्हें एक्सीलेंसी सेंटर कहा जाएगा। यहां किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि विशेष रूप से खाद्यान्नों और दालों की खेती की जा सके। यह पहली बार है जब कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए एक्सीलेंसी केंद्रों को अंतिम रूप दिया गया है। इन सेंटर्स में गेहूं, सब्जियों, दालों और चावल के अलावा किसानों को बेहतर किसानों के बेहतर किसानी के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए कानपुर, बांदा, इलाहाबाद, मेरठ और लखनऊ जैसे जिलों चुना गया है।