
दिनेश शर्मा को टेस्ट ट्यूब बेबी मामले में राहत, साथ ही पढ़े यह खबरें भी
लखनऊ. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को टेस्ट ट्यूब बेबी वाले मामले में बड़ी राहत मिली है। लखनऊ में प्लास्टिक जनित कचरे से कच्चा तेल तैयार किया जाएगा। सबसे पहला प्लांट महादेव की नगरी वाराणसी में लगाया जाएगा। इसके अलावा अब सरकारी डॉक्टरों के लिए डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की जाएगी। 12 लाख से ज्यादा पेंशनरों को 9% महंगाई भुगान राहत दी गई है।
टेस्ट ट्यूब बेबी मामले में दिनेश शर्मा को मिली राहत
लखनऊ. सीता के जन्म को टेस्ट ट्यूब से जोड़ने वाले उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को राहत मिली है। उनके खिलाफ दाखिल परिवाद पर वादी ने मुकदमा लड़ने से इंकार कर दिया है। इसके बाद स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने परिवाद खारिज कर दिया है। 31 मई, 2018 को दिनेश शर्मा ने एक कार्यक्रम में सीता जी को टेस्ट ट्यूब बेबी बताया था। उनके बयान पर विक्रम सिंह ने अपनी धार्मिक भावना आहत होने का हवाला देकर मिर्जापुर जिला न्यायलय में परिवाद दाखिल किया था।
प्लास्टिक जनित कूड़े से बनेगा कच्चा तेल
लखनऊ. लखनऊ में प्लास्टिक जनित कचरे से कच्चा तेल तैयार किया जाएगा। इसके लिए 17 प्लांट लगाने के संबंध में एमओयू साइन किया गया था, जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। सबसे पहला प्लांट वाराणसी में लगाया जाएगा। वहीं, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर और शाहजहांपुर में भी चरणबद्ध तरीके से प्लांट लगाने का काम शुरू होगा।
सरकारी डॉक्टरों के लिए डिप्लोमा कोर्स होगा शुरु
लखनऊ. प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए अब सरकारी डॉक्टरों के लिए डिप्लोमा कोर्स शुरु किया जाएगा। पब्लिक हेलथ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ चिकित्सा स्वास्थ विभाग ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यूपी में इसकी शुरुआत बाल रोग, नेत्र, स्त्री एवं प्रसुती रोग, पैथोलॉजी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम सो होगी। ये पाठ्यक्रम जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करेगा।
12 लाख पेंशनरों को 9% महंगाई भुगतान राहत
लखनऊ. प्रदेश सरकार ने 12 लाख से ज्यादा पेंशनरों को जुलाई से बढ़ाई गई महंगाई राहत के भुगतान का आदेश जारी किया गया है। स्वीकृत पेंशन व पारिवारिक पेंशन पर महंगाई राहत 1 जुलाई, 2018 से 7 प्रतिशत से बढ़कर 9 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर का पुनरीक्षित वेतमानों में पुनरीक्षण नहीं हुआ है और जनवरी 2018 से 274 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत पर हैं, उन्हें जुलाई से 284 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी।
Published on:
16 Nov 2018 05:09 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
