पर्यटन प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी बताया कि इस मैंगो फूड फेस्टिवल में आम मलाई टिक्का, आम बर्रा, आम की कलेजी, आम मुर्ग कोरमा, आम मुर्ग बिरयानी, मुर्ग आम डोरा कबाब, आम का हलवा, आम की चाट, आम का पना, नाचोज, आम साल्सा, वेजीटेबल आम बिरयानी और आम कढ़ाई पनीर खास होगा। मैंगो फूड फेस्टिवल के जरिए उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का पर्यटन विभाग की तरफ से यह एक प्रयास है। इन डिशेज को बनाने के लिए देशभर से कई मशहूर शेफ आएंगे।