मंत्री ने कहा कि बस स्टेशनों पर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, पूर्णरूप से प्रकाश व्यवस्था, महिला एवं पुरूष शौचालय के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही कहा की जिन बस स्टेशनों के अन्दर गडढे या जल भराव की स्थिति हो, वे जल्द से जल्द मरम्मत करायें, जिससे किसी भी यात्री को आने-जाने में कोई असुविधा उत्पन्न न हो। परिवहन मंत्री में कहा कि बस स्टेशनों पर सोलर लाइट की व्यवस्था की जाये जिससे लाइट जाने पर यात्रियों को कोई असुविधा न हो।