समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने कहा कि सिर्फ राजधानी लखनऊ में ही एक हजार से ज्यादा स्पॉट्स हैं, जहां गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा है, इसका फर्क करना मुश्किल है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग संभालने वाले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 15 मिनट की खुली बहस की चुनौती दी है। आईपी सिंह ने कहा है कि अगर डिप्टी सीएम के दावे में जरा भी सच्चाई है तो उनकी चुनौती को स्वीकार करें। नहीं तो जनता से माफी मांगें।