1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड, 8 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि आठ फरवरी तक मौसम बिगड़ा रहेगा। जिलों में बारिश होगी, तेज हवा भी चलेगी। मौसम के तल्ख तेवर से किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी गेहूं और दलहन की फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है।

2 min read
Google source verification
UP Weather Alert for Heavy Rain and Hailstorm Till 8th February

UP Weather Alert for Heavy Rain and Hailstorm Till 8th February

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। शुक्रवार सुबह भी पूर्वी यूपी के कुछ जिलों की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। तेज हवा के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश के वाराणसी, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, सुल्तानपुर जिलों में जोरदार बारिश हुई और ओले भी गिरे। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि आठ फरवरी तक मौसम बिगड़ा रहेगा। जिलों में बारिश होगी, तेज हवा भी चलेगी। मौसम के तल्ख तेवर से किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी गेहूं और दलहन की फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहेगा। इसलिए किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज तो कुछ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

8 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम

पूरे यूपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देखने को मिल रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में देर शाम बारिश के साथ कंपकंपी लौट आई। यहां भी हल्की बूंदाबांदी के साथ रातभर तेज हवाएं चलती रही। लगभग पूरे यूपी का ही यही हाल है। इस वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आठ फरवरी तक मौसम इसी तरह रहेगा। बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ें: फरवरी में फिर बिगड़ेगा मौसम, 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, कानपुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना अधिक जताई है। इसके अलावा बाकी के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले कुछ दिनों के लिए ठंड का असर पहले से ज्यादा रहेगा।

Story Loader