2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Alert: यूपी में 20 जून के बाद जोरदार बारिश के साथ पहुंचेगा मानसून, पश्चिमी यूपी में आंधी-पानी का अलर्ट

UP Weather Alert: यूपी में जोरदार बारिश के साथ मानसून पहुंचेगा। 18-19 जून को पश्चिमी यूपी के जलों में तेज बारिश का अनुमान है। अरब सागर से बने बिपरजॉय का असर पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Jun 14, 2023

UP Weather

UP Weather

अरब सागर में उठे चक्रवात का प्रभाव यूपी में ‌ ‌दिखेगा
अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की वर्षा हो सकती है। यह जानकारी निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने साझा की है।


लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का पूर्वानुमान दिया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। आज तेज धूप से लोगों को परेशान करने वाली है। इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, आज मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बलिया और कुशीनगर में पारा 43°C के पार जा सकता है. इन जिलों में आज भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय के 15 जून की दोपहर तक गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी और पाकिस्तान के कराची से चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की उम्मीद है। इस दौरान 125 से 135 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ तूफान आ सकता है। हवा की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है