
UP Weather Updates
लखनऊ. यूपी में मानसून सक्रिय होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लेकिन अब बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी। स्थानीय मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता का अनुमान है कि आठ जुलाई से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि, इस बार सामान्य स्तर पर मानसून रहेगा।
जून माह के बाद जुलाई माह में भी लोगों को प्रचंड गर्मी पड़ने से उमस व चुभन वाली गर्मी ने झुलसाए रखा। दिन व रात का तापमान लगातार बढ़ने से कूलर, पंखे भी जवाब दे रहे थे। दिन में लू चलने से गर्म हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया हुआ था। मानसून में देरी होने के कारण तापमान भी लगातार बढ़ रहा था और 41 पार पहुंच गया है। दो दिन पहले हुई बारिश से तापमान तो छह डिग्री गिरा, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मानसून के सक्रिय होने व सही दिशा में बढ़ने से अगले 24 घंटे में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
सामान्य रहेगा मानसून
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, जुलाई 2021 में मासिक बारिश कुल मिलाकर सामान्य (लॉन्ग पीरियड एवरेज (एलपीए) का 94 से 106 प्रतिशत) रहने की संभावना है। विभाग मौसम के दूसरे हिस्से के लिए बारिश का पूर्वानुमान जुलाई के अंत में या अगस्त की शुरुआत में जारी करेगा। विभाग ने कहा कि इन प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होने की फिलहाल कम संभावना है।
Published on:
12 Jul 2021 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
