
ओलावृष्टि के साथ बारिश से बदला मौसम, दर्जनों मकानों में गिरी आकाशीय बिजली, टूटे खिड़कियों के शीशे
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात अचानक मौसम (UP Weather) बदल गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बदली और बारिश का मौसम बना रहा। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। राजधानी लखनऊ में रात 12 बजे के बाद से अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला चलता रहा।मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार देर रात मौसम में बदलाव के बाद शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम के साफ रहने की संभावना है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मौसम सुबह से ही साफ था। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में खिली धूप से तापमान में वृद्धि हुई।
शनिवार से मौसम खुलेगा
मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज में छह फरवरी को फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। शनिवार से प्रदेश के सभी जिलों में मौसम खुल जाएगा। इसी के साथ मौसम विभाग ने ये भी कहा कि बीते दो तीन दिनों से धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। तापमान में भी उछाल रहा। मगर शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कई जगह एक बार फिर तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। कुछ जगहों पर फिर से कोहरे की स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से राहत जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास और रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।
दर्जनों मकानों में गिरी आकाशीय बिजली
मौसम के कहर से मेरठ में बारिश के साथ अकाशीय बिजली गिरने से कई फ्लैटों में विद्युत उपकरण फुंक गए और बिजली के मीटर भी तेज धमाके के साथ फट गए। बिजली गिरने से इतनी तेज धमाका हुआ कि फ्लैट की खिड़कियों के शीशे टूट गए और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। आकाशीय बिजली गिरने की यह घटना मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित इंद्रप्रस्थ स्टेट कॉलोनी में हुई। जहां गत गुरुवार रात को बारिश पड़ने के साथ कई फ्लैटों पर बिजली गिरी। बिजली गिरने से करीब 10 लाख रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए।
Published on:
06 Feb 2021 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
