31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather: यूपी के इन 29 जिलों में अगले 24 से 48 घंटों तक बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देखें लिस्ट

उत्‍तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते अभी अगले 24 से 28 घंटे तक मौसम (UP Weather) का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 May 2021, 8:16 AM IST

यूपी के इन 29 जिलों में अगले 24 से 48 घंटों तक बिगड़ा रहेगा UP Weather, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देखें लिस्ट

यूपी के इन 29 जिलों में अगले 24 से 48 घंटों तक बिगड़ा रहेगा UP Weather, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देखें लिस्ट

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते अभी अगले 24 से 28 घंटे तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। यूपी के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार को दिनभर जारी रहा। अभी बारिश के अगले 24 से 48 घंटे तक और जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग (UP Mausam Vibhag) ने अगले 24 घंटे से 48 घंटे तक पूरे यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने बिजली गिरने के खतरे के प्रति भी लोगों को आगाह किया है।

इन जिलों में होगी बारिश

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्‍थ‍ित आंचल‍िक मौसम व‍िज्ञान केंद्र के न‍िदेशक जेपी गुप्‍ता के मुताबिक आज जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका है उनमें लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, बहराइच, वाराणसी, आगरा, मथुरा, हाथरस, नोएडा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, सीतापुर और हरदोई जिले शामिल हैं। इन जिलों के आसपास के जिलों में भी मौसम के बिगड़े मिजाज का असर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की आशंका भी मौसम विभाग ने जताई है। जिन जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका है उनमें पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और सहारनपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

22 मई से साफ हो सकता है यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 22 मई से पूरे प्रदेश में मौसम के खुलने की संभावना है। कुछ जिलों में हल्की बदली हो सकती है, लेकिन बाकी जिलों में मौसम साफ हो जाएगा। वहीं मंगलवार से जारी बारिश के चलते प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। रात के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Free Ration in UP: यूपी में अगले तीन महीनों तक मिलेगा मुफ्त राशन, योगी सरकार ने जारी किया आदेश