31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Free Ration in UP: यूपी में अगले तीन महीनों तक मिलेगा मुफ्त राशन, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

Free Ration in UP: अगले तीन महीने यानी जून-जुलाई और अगस्त तक मुफ्त राशन वितरण का आदेश जारी किया गया है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 19 May 2021, 4:28 PM IST

Free Ration in UP: यूपी में अगले तीन महीनों तक मिलेगा मुफ्त राशन, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

Free Ration in UP: यूपी में अगले तीन महीनों तक मिलेगा मुफ्त राशन, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

लखनऊ. Free Ration in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के गरीब और जरूरतमंदों को कोरोना (Coronavirus) महामारी के बीच में हो रही राशन संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुफ्त राशन देने का एक बड़ा फैसला लिया है। अगले तीन महीने यानी जून-जुलाई और अगस्त तक मुफ्त राशन वितरण का आदेश जारी किया गया है।

योगी सरकार देगी मुफ्त राशन

सीएम योगी ने कोरोना महामारी के चलते समय-समय पर लागू हो रहे लॉकडाउन के बीच गरीब और जरूरतमंदों को राशन संबधी हो रही समस्याओं को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आगामी 3 महीने तक पांच किलो निःशुल्क राशन देने का फैसला लिया है। सीएम योगी ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी की श्रेणी में आने वाले राशनकार्ड धारकों को आगामी 3 महीने तक के लिए प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलों चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को आसानी से फायदा मिल सकेगा। वहीं जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, उन लोगों का कार्ड बनाकर भी राशन का वितरण होगा।

एक करोड़ गरीबों को सीधा लाभ

सीएम योगी ने बैठक के दौरान शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से काम कर अपनी आजीविका चलाने वाले ठेला, खोमचा, रेहडी, खोखा, पटरी दुकानदार, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, पल्लेदार, नाई, धोबी, मोची, हलवाई जैसे परंपरागत कामगारों को लाभ देने के उद्देश्य से 1 महीने के लिए 1000 रुपए का भरण-पोषण भत्ता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच इस भत्ते से यूपी के एक करोड़ गरीबों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: UP Weather Alert: यूपी में चक्रवात ताउते का असर, तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि, कई ट्रेनें और उड़ानें कैंसिल