31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Alert: यूपी में चक्रवात ताउते का असर, तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि, कई ट्रेनें और उड़ानें कैंसिल

UP Weather Alert: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) का असर पूरे उत्तर प्रदेश के मौसम (Uttar Pradesh Weather) पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल चक्रवात का असर देखने को मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 19 May 2021, 8:34 AM IST

UP Weather Alert: यूपी में चक्रवात ताउते का असर, तेज आंधी के साथ होगी जोरदार बारिश और ओलावृष्टि, कई ट्रेनें और उड़ानें कैंसिल

UP Weather Alert: यूपी में चक्रवात ताउते का असर, तेज आंधी के साथ होगी जोरदार बारिश और ओलावृष्टि, कई ट्रेनें और उड़ानें कैंसिल

लखनऊ. UP Weather Alert: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) का असर पूरे उत्तर प्रदेश के मौसम (Uttar Pradesh Weather) पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार से ही कई इलाकों में कहीं रुक-रूककर बारिश शुरू हो गई, जो आज सुबह से तेज हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान भी जताया है। 15-20 मिमी तक बारिश हो सकती है। वहीं तूफान ताउते के चलते विमान और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है तो कई के फेरे घटा दिये गए हैं। वहीं कई उड़ाने भी रद्द तो कई प्रभावित हुई हैं।

इन जिलों में होगी बारिश

आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ समेत आस-पास के कई जिलों में भी आज सुबह तड़के ही झमाझम बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। आईएमडी के मुताबिक यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, इटावा, लखीमपुरखीरी, कानपुर, गोंडा, बहराइच, अतरौली, जट्टारी, खुर्जा, जजाऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, राया, बरसाना, नंदगांव जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में घने बादल भी छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में तूफानी हवाओं संग भारी बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक महाराष्ट्र और गुजरात की तरह तूफान का असर यूपी पर तो नहीं होगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और ताउते के कारण हवा का दबाव बहुत कम जरूर होगा। इससे तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश भी होगी।

उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित

वहीं समुद्री तूफान ताउते के चलते चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट से गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक जाने वाले विमानों पर खासा असर पड़ा है। मुम्बई, गोवा, बेंगलुरु में भी कई यात्री फंस गए हैं। एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर फ्लाइट के निरस्त होने से भी लोगों में खासी अफरातफरी रही। इसके अलावा तूफान ताउते के चलते विमान और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है तो कई के फेरे घटा दिये गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Board Examination 2021: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा होगी रद्द ! 12वीं के एग्जाम को लेकर भी बड़ी खबर